आज है १७ अक्टूबर २०२३ और आज आपकी लव लाइफ, आपकी मैरिड लाइफ, आपकी रिलेशनशिप की स्थिति कैसी रहेगी आइए जानते हैं आज का लव राशिफल के बारे में। शुरू करने से पूर्व आपको बता दे हमारा लव राशिफल चंद्र राशि यानी मून साइन के अनुसार होता है। उसी के अनुसार इस लव राशिफल पड़े। अगर आपको चंद्र राशि यानि मून साइन पता नहीं है तो आप इसे नाम राशि के अनुसार भी देख व सुन सकते हैं। आज चंद्रमा तुला राशि के दोपहर 02:18 बजे तक रहेंगे तत्पश्चात वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। विशाखा नक्षत्र का चंद्रमा रहेगा रात के 08:00 बजे तक उसके बाद में अनुराधा नक्षत्र के चंद्रमा हो जाएंगे तो किस प्रकार की स्थिति आपके लिए निर्मित करेंगे आज का चंद्रमा आइए जानते हैं।
आज का लव राशिफल : १२ राशियों के क्रम में सबसे पहली राशि मेष राशि के की किसी रहेगी स्थिति आइये जानते है ।
मेष राशि लव राशिफल
मेष राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो आज के दिन आप देखेंगे कि बहुत ज्यादा लोग आपके नजदीक आ रहे हैं, आपसे आकर्षित हो रहे हैं और आपको शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। लेकिन शाम के वक्त में जो निर्णय होगा वह कहीं ना कहीं शर्तों से भरा होगा या फिर सीधा इनकार होगा तो यहां पर आपका मन अशांत हो जाएगा। लव लाइफ में आप देखेंगे कि पार्टनर बहुत ज्यादा प्रॉमिस कर रहा है। आज के दिन बहुत बड़े बड़े वादे कर रहा है, लेकिन निभा पाएगा की नहीं निभा पाएगा इसमें वह कन्फ्यूज है। इस वजह से आपका मूड खराब करता नजर आएगा। दोपहर तक स्थितियां फिर भी ठीक रहेंगी। लेकिन दोपहर के बाद अचानक से शादी की बात को लेकर कितना बुरा झगड़ा आप दोनों का होसकता है । अगर आस पास में है तो एक दूसरे से बात करना बंद हो सकती है ।
पूरा मूड खराब और माहौल पूरा खराब हो जाएगा। यहां पर सबसे ज्यादा ओवर थिंकिंग आप करेंगे और ओवर थिंकिंग करके अपने आप को ही परेशान करते हुए नजर आएंगे। नो कॉन्टेक्ट में हैं तो आज के दिन कॉन्टेक्ट में आने की संभावनाएं अच्छी बन रही हैं। लवलाइफ में अगर आपके एक्स पार्टनर के साथ में आप कॉन्टेक्ट में आना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत शुभ है। मैरिड लाइफ में देखा जाए तो आपके वैवाहिक जीवन में बहुत सारी परेशानियों को आप झेल रहे हैं और ये समझ लीजिए कि अब जो परेशानियां हैं वो बहुत ज्यादा ही आपके लिए खतरनाक हो गई हैं और अब आपको समझ नहीं आ रहा है कि अब आगे पीछे क्या करना है। आपका यहां पर पूरे दिन मन अशांत रहेगा। आपका खास करके ओवर थिंकिंग करते रहेंगे तो जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने का भी मन करेगा। लेकिन कोई निर्णय मत लेना।
मैरिड लाइफ में कोई बड़े डिसीजन को लेने से बचें। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आपके पार्टनर के साथ में आपके संबंध खराब होंगे। अगर कहीं यात्रा कर रहे हैं और यात्रा करते समय आपके झगड़े हो जाएंगे तो बदनामी की स्थिति बन जाएगी तो झगड़े करने से बचें। आज के दिन आपके पार्टनर बहुत ज्यादा आपको सुनाएंगे शर्तें रखेंगे। बहुत सारी ऐसी चीजें करेंगे जिससे आपको यह प्रतीत होगा कि सामने वाला आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है तो इससे आपको ज्यादा बचने की जरूरत नहीं है। यह स्थिति है।
वृषभ राशि का लव राशिफल
वृषभ राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन सामान्य है। लव लाइफ में आपके पार्टनर शादी के प्रपोजल को एक्सेप्ट करसकते है । शादी का कमिटमेंट दे देंगे और थर्ड पार्टी की वजह से कन्फ्यूज थे तो थर्ड पार्टी खत्म हो जाएगी। नो कॉन्टेक्ट में स्थितियां बेहतर बनेंगी। मैरिड लाइफ में आज बड़े ही खास डिसीजन के साथ में आपके पार्टनर आपको चौंका देंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आज के दिन आपके पार्टनर आपके लिए बहुत खर्चा करने वाले हैं और आपको इंजॉय कराने वाली ही स्थिति है।
मिथुन राशि का लव राशिफल
मिथुन राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो दिन सामान्य है। लव लाइफ में आपका ब्रेकअप हो सकता है। कॉन्टेक्ट में स्थिति बहुत खराब है। मैरिड लाइफ में आज के दिन थर्ड पार्टी की प्रॉब्लम से परेशान रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आपके पार्टनर ऐसा जताएंगे कि वह आपके साथ बहुत खुश होजाये , लेकिन आपके साथ वह खुश नहीं होंगे। किसी सडयंत्र के तहत वो आपके पास आए होंगे। यह स्थिति है
कर्क राशि का लव राशिफल
कर्क राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य है। लव लाइफ में आज के दिन आपके पार्टनर आपके इमोशंस की कद्र नहीं करेंगे। आपको बहुत ज्यादा ही बहुत ही बुराभला सुना सकते हैं। आज आपको बहुत ज्यादा हर्ट कर सकते हैं। कॉन्टेक्ट में स्थिति सामान्य है। मैरिड लाइफ में झगड़े, वाद विवाद खत्म होंगे। कलेश खत्म होगा। रिश्ता बेहतर बनेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आज का दिन आपके लिए बहुत उत्तम है। पार्टनर से बहुत प्यार मिलेगा। यह स्थिति है।
सिंह राशि का लव राशिफल
सिंह राशिवालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा अच्छा है। दोस्ती अगर किसी से एक तरफा प्यार करते हैं तो वह व्यक्ति आपके प्यार को अपना सकता है। लव लाइफ में थोड़े बहुत झगड़े, वाद विवाद होंगे लेकिन दिन अच्छा है। कांटेक्ट में आपके पार्टनर से आपकी फिर से मुलाकात हो सकती है। फिर से बातचीत हो सकती है। फिर से रिश्ता सुधर सकता है। मैरिड लाइफ में स्थिति बहुत अच्छी है। पार्टनर से बहुत प्यार मिलेगा। हालांकि पैरेंट्स की वजह से फैमिली मेंबर्स की वजह से तकलीफ हो सकती है। कुछ चीजों को लेकर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आज के दिन आपके पार्टनर के साथ में आपकी बहुत बुरी झड़प हो सकती है और इस वजह से आपका कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है अपने प्रोफेशन में, अपने व्यापार में यह स्थिति है।
कन्या राशि का लव राशिफल
कन्या राशिवालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन सामान्य है। लव लाइफ में आपके पार्टनर से बहुत प्यार मिलेगा। आपकी सभी उम्मीदें पूरी होंगी। नो कॉन्टैक्ट में हैं तो स्थिति सामान्य है। मैरिड लाइफ में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ में कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई बड़ी खुशखबरी भी आज मैरिड लाइफ में आपको मिल सकती है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में गलतफहमियां बन सकती हैं। रिश्ता बेकार हो सकता है और आज के दिन पूरे दिन खासकर दोपहर के बाद में मन अशांत रहेगा। यह स्थिति है।
तुला राशि का लव राशिफल
तुला राशिवालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य है। लव लाइफ में पार्टनर से आपको बहुत ज्यादा प्यार मिलेगा। स्थितियां बहुत ज्यादा आपके लिए अच्छी रहेंगी। हर प्रकार से आपकी मनोकामना पूरी होगी। नो कॉन्टेक्ट में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। मैरिड लाइफ में स्थिति बहुत खास है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में भी हर प्रकार से स्थितियां आपके लिए अच्छी रहने वाली हैं।
वृश्चिक राशि का लव राशिफल
वृश्चिक राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य है। लवलाइफ में थोड़े बहुत झगड़े, वाद विवाद होंगे। पार्टनर का मूड खराब होगा। अगर आपका दोपहर से पहले थोड़ा सा आपको लगेगा कि चीजें बहुत ज्यादा खराब हो रही हैं लेकिन शाम होते होते आपके मन में भी कोई डाउट नहीं रहेगा। काफी चीजें क्लियर हो जाएंगी लेकिन पार्टनर परेशान रहेगा और आपको भी थोड़ा बहुत परेशान करने की कोशिश करेगा। नो कॉन्टेक्ट में स्थिति बहुत ज्यादा बहस झगड़े की बनेगी सुबह सुबह लेकिन फिर आपके पार्टनर आप को फिर से अपना लेंगे या भरोसा कर लेंगे और फिर से आपकी लाइफ में आ जाएंगे। दोपहर के बाद में मैरिड लाइफ में स्थिति सामान्य है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आपके पार्टनर से आपको बहुत ज्यादा प्यार मिलने वाला है। यह स्थिति है।
धनु राशि का लव राशिफल
धनु राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो दिन सामान्य है। लवलाइफ की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी है। पार्टनर से बहुत प्यार मिलेगा। हालांकि खर्चे बहुत कराएगा आपके पार्टनर। नो कॉन्टेक्स्ट में स्थिति आपके बहस की बन रही है। झगड़े की बन रही है। दोपहर के बाद में मैरिड लाइफ में स्थिति सामान्य है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आपके पार्टनर आपको छोड़ देने की और अपने करियर पर ध्यान देने की बातें करेंगे। ये स्थिति है।
मकर राशि का लव राशिफल
मकर राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य है। लव लाइफ में पार्टनर आपके साथ में बहुत ज्यादा छल कपट करेगा। इस तरीके से बिहेवियर होगा उसका के आपको बड़ा अजीब लगेगा और इस वजह से आपका मन बहुत परेशान होगा। मैरिड लाइफ भी कोई ज्यादा अच्छी नहीं है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आज के दिन आपके साथ धोखा हो सकता है। यह स्थिति है।
कुंभ राशि का लव राशिफल
कुंभ राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य है। लव लाइफ में पार्टनर आपको कहीं दूर यात्रा के लिए अप्रोच कर सकता है। दूर यात्रा के प्लान बनाने के लिए कह सकता है। जिद कर सकते है। नो कॉन्टेक्ट में स्थिति सामान्य है। मैरिड लाइफ में झगड़े, वाद विवाद खत्म होंगे। रिश्ता बेहतर बनेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में गलत फहमी दूर होंगी और बहुत ज्यादा आप दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ेंगी। यह स्थिति है।
मीन राशि का लव राशिफल
मीन राशि वालों अगर आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य है। लव लाइफ में पार्टनर से बहुत प्यार मिलेगा और आपके कार्यक्षेत्र में भी पार्टनर बहुत सहयोग करने वाले है। नो कॉन्टेक्ट में स्थिति खराब है। मैरिड लाइफ में बहुत बेहतरीन स्थितियां बनेंगी। आपके पार्टनर व्यस्त होने के बावजूद भी आपकी केयर करेंगे। अपने काम छोड़कर के भी आपकी केयर करेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में आपके पार्टनर आपको बहुत ज्यादा आजमाना चाहेंगे। परीक्षा लेना चाहेंगे थोड़ा विश्वास की कमी रहेगी। आज के दिन तो आप विश्वास नहीं कर पाएंगे। कई चीजों में यह स्थिति है।
यह था आज का लव राशिफल। अगर आपको ये राशिफल पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। धन्यवाद।