मेष राशि 

बेवजह की चिन्ता आपको इस समय परेशान कर सकती है। पारिवारिक विवादों से इस समय बचाव करें और वाहन चलते वक्त सावधानी रखे । देवी के मन्त्र का अगर जप करे  ॐ दुं दुर्गायै नमः तो दिन की मुश्किलें बहुत हद तक कम हो जाएंगी। आपके लिए शुभ रंग होगा सफेद।

 वृषभ राशि 

धन लाभ के योग बन रहे हैं। रूके हुए तमाम काम आपके पूरे होंगे। संपत्ति लाभ के योग भी यहाँ पर बन रहे हैं। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो दिन आपका दिन और भी अच्छा होसकता है। आपके लिए शुभ रंग होगा लाल।

 मिथुन राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। खाने पीने की वस्तु का अगर दान करें तो आपका दिन और भी अच्छा होगा। आपके लिए शुभ रंग होगा पीला। 

कर्क राशि

करियर के मामलों में आपको सफलता मिलने की संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। रिश्तों की समस्या आपकी हल होगी। मां दुर्गा को अगर हरी इलायची अर्पित करें तो आपका दिन और भी ज्यादा अच्छा होगा। आपके लिए  शुभ रंग होगा गुलाबी।

 सिंह राशि.

 स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन के खर्चे आपके बढ़े रहेंगे। रिश्तों की समस्या हो सकती है। देवी के मंत्र का ॐ दुं दुर्गायै नमः अगर आप जप करें तो आपके दिन की मुश्किलें कुछ हद तक कम हो जाएंगी। आपके लिए शुभ रंग होगा नारंगी। 

कन्या राशि

कोई शुभ सूचना आपको प्राप्त होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण काम आपका बन जाएगा। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो आपका दिन और भी अच्छा  होगा। आपके लिए शुभ रंग होगा हरा।

तुला राशि

अविवाहित है तो इस समय आपका विवाह तय हो सकता है। काम में आपको सफलता मिलेगी। धन की स्थिति में आप के सुधार होगा। खाने पीने की वस्तु का अगर दान करें तो आपका दिन और भी ज्यादा अच्छा होगा। आपके लिए शुभ रंग होगा क्रीम। 

 वृश्चिक राशि

 स्वास्थ्य आपका अच्छा होता जाएगा। रूके हुए काम आपके पूरे होंगे। धन लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। मां दुर्गा को अगर हरी इलायची अर्पित कर दें तो आपका दिन और भी ज्यादा सुन्दर  होगा। आपके लिए  शुभ रंग होगा लाल। 

 धनु राशि

 धनु राशि

 कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें। मां दुर्गा के मंत्रों का अगर जप कर लें तो दिन की मुश्किलें बहुत हद तक कम हो जाएंगी। आपके लिए शुभ रंग होगा पीला।

मकर राशि

स्वास्थ्य पहले की तुलना में आपका ठीक होता चला जाएगा। धन लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं। पारिवारिक समस्या आपकी हल होगी। किसी निर्धन व्यक्ति को अगर धन का दान कर दें तो आपका दिन और भी अच्छा होगा। आपके लिए शुभ रंग होगा आसमानी। 

कुंभ राशि 

करियर की स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में खुशहाली आएगी। रुके हुए काम आपके पूरे होंगे। मां दुर्गा को अगर हरी इलायची अर्पित कर दें तो आपका दिन और भी ज्यादा अच्छा होगा।आपके लिए  शुभ रंग होगा नीला।

मीन राशि 

मीन राशि 

करियर में लगातार उन्नति होगी। रिश्तों की समस्या हल होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खाने पीने की वस्तु का अगर दान करें तो आपका दिन और भी ज्यादा सुन्दर होगा। आपके लिए  शुभ रंग होगा पीला।