सूर्य ग्रहण का समय

14 अक्टूबर को यह ग्रहण रात 08:34 बजे से शुरू होगा और रात 02:25 बजे पर समाप्त हो जाएगा।

14 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। इस वलयाकार सूर्यग्रहण को रिंग ऑफ फायर भी कहा जा रहा है।

मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान भोजन या पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की पाचन क्षमता कमजोर होती है

यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है।

ज्योतिषाचार्यों की गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है तो कुछ राशियों को पॉजिटिव परिणाम भी मिलने की उम्मीद है।